
डोंडी —सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे व्यापारी संघ अध्यक्ष गज्जू सोनी डोंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष गज्जू सोनी आज भरीटोला बाजार जाने के लिए अपनी कार से निकले थे डोंडी से लीमहा टोला से पहले कच्चे की ओर से आ रही ट्रक को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गिर गई व पलट गई
जिसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया सभी को मामूली चोट आई है गज्जू सोनी ने बताया कि डौंडी से घोटिया मार्ग में ऊकारी के पास पुल निर्माण अधूरे होने से मार्ग अवरुद्ध है जिसके कारण उन्हें लिम्हा टोला से अवारी होकर भरीटोला बाजार जाना पड़ता है सप्ताहिक बाजार होने की वजह से आज बाजार करने जा रहे थे और यह हादसा हो गया तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते मुख्य मार्ग पर चलना अब दुभर हो गया है पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही तेज रफ्तार गाड़ियों पर नहीं की जा रही है जिससे उनके हौसले बुलंद हैं आज बहुत बड़ी घटना होने से रह गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904