google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद व मातृशक्ति संगठन सहित नगरवासीयो ने कांवड़ियों पर फूलो की वर्षा कर किया रवाना,जैन भवन में सुबह सुबह हर हर महादेव की गूंज

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में रविवार को प्रातः 8:00 बजे बाबा बैजनाथ जाने वाले बोल बम कांवरिया को तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर गुलाबों की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया गया । सभी जाने वाले शिव भक्तों को जैन भवन चौक में संगठन के मातृशक्ति के द्वारा सभी शिव भक्तों का आरती उतारा कर बोल बम का जयघोष किया गया नगर के शिव संस्कार धाम सेवा समिति दल्ली राजहरा के हेम शंकर साहू द्वारा और उनके टीम के द्वारा एक अच्छी पहल दल्ली राजहरा से की गई है। जिसमें सभी श्रद्धालु एक साथ इकट्ठा होकर भोले बाबा की धाम जाते हैं जिसकी शुरुआत हेमशंकर साहू और उनकी टीम द्वारा की गई जो हर वर्ष प्रारंभ है। जिसका सनातन धर्म संगठन विश्व हिंदू परिषद ऐसी पहल का स्वागत करता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव संस्कार धाम से बोल बम सेवा समिति बाबा वैधनाथ धाम के लिए 66 लोगों का जत्था जैन भवन चौक से रवाना हुआ इस स्वागत समारोह में दल्ली राजहरा के नागरिक और शिव भक्त शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ समिति के अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी नागेंद्र चौधरी मुकुल वर्मा गजाधर साहू महेंद्र भाई पटेल विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू नगर मंत्री गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग दिनेश साहू श्याम गुप्ता मातृशक्ति जिला संयोजिका सत्या साहू, मातृशक्ति नगर संयोजिका जानकी देवी नगर सह संयोजिका नंदा पसीने पुष्पा शांडिल्य सरस्वती वर्मा रोमा रॉय अनुराधा सिंह संगीता रजक उषा साहू देवनतिन पारकर और अधिक संख्या में मातृशक्ति और भक्तजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *