बालोद :-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ 7 सितंबर 2023 को राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा एवं भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में बालोद जिला में भी भारत जोड़ो पदयात्रा एवं सम्मेलन का आयोजन कल दिनांक 7 सितंबर 2023 को किया जाना है यह पदयात्रा छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के नेतृत्व में निकाला जाना है । पदयात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी शाहिद खान , गुंडरदेही विधायक संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं सन्जारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा , जिले के समस्त पूर्व विधायकगण, जिले के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त पीसीसी डेलीगेट, निगम, मंडल ,बोर्ड के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष, सदस्यगण, पंचायती राज के समस्त निर्वाचित सदस्य /पदाधिकारी गण ,जनपद अध्यक्ष/ सदस्य सरपंच ,पंच समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण (महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,सेवादल, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति कांग्रेस) जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी, समस्त सहकारी समितियां के प्राधिकृत पदाधिकारी गण, जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण, उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल– राजीव भवन बालोद
समय————* संध्या 4:00 बजे*
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904