Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हिंदू धर्म समाज को नई दिशा देनी होगी,हमारे सामने धर्मांतरण बड़ा मुद्दा इसके लिए संगठन का विस्तार आवश्यक- राष्ट्रीय महामंत्री विहिप

राजनांदगांव :- आज राजनांदगांव शहर स्थित संघ कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने विभाग स्तरीय संगठन पदाधिकारियों कि महत्त्वपूर्ण बैठक ली इस बैठक में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा,प्रांत सह मंत्री नंदुराम साहू,विभाग मंत्री अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे । इस बैठक में विभाग के राजनांदगांव,बालोद,मोहला मानपुर के जिला पदाधिकारी शामिल रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों से जिला स्तरीय कार्ययोजना की जानकारी ली व आगामी कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी दी महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि हिंदू धर्म समाज का सबसे बड़ा संगठन विहिप का वर्ष 2023 व 2024 में 60 वर्ष पूरे होने जा रहा है। इस षष्ठिपूर्ति वर्ष पर इस विशेष समय पर हम सबको जिला,खण्ड,व ग्राम केंद्र की समितियों का विस्तार करना है। आज देश भर में 79 हजार इकाई काम करी है। 29 देशों में संगठन काम कर रहा है। संगठन के धर्मसेवको ने 30 लाख गौवंश बचाये वही 10 हजार स्वयंसेवको की मौत हुई वही 1 हजार लोगों के ऊपर मुकदमे चल रहे है। हमने 35 लाख धर्मांतरण रोके है। वही 9 लाख लोगों को दूसरे धर्म से वापस लाने में सफलता मिली है। लव जिहाद की लड़ाई लगातार जारी है। बेटियों का जागरण जारी है। विहिप के धर्मसेवक हरपल हिंदू समाज को मजबूती देने व आनेवाली चुनोतियाँ से मुकाबला करने कार्य कर रहे है। विनायक राव देशपांडे ने विहिप के पदाधिकारियों से आने वाले समय मे दुर्गाष्टमी पर कार्यक्रम करने व अयोध्या में आगामी समय मे प्रभु श्री राम जी की मन्दिर में विराजने व प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु हिंदू समाज के बीच जाकर अक्षत व रामजी की फोटो भेटकर उन्हें रामलाल के दर्शन करने का निमन्त्रण देने घर घर जाने हेतु कार्यक्रम बनाने की जानकारी दी

आज के बैठक में प्रांत गौरक्षा प्रमुख प्रशांत दुबे बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,मोहला मानपुर अध्यक्ष टेकराम भंडारी, जिला मंत्री राजेश सोनी,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,जिला मातृशक्ति संयोजिका बालोद सत्या साहू,स्वेता राजपूत,नन्दा पसीने,उषा साहू, बालोद जिला विधि विभाग की प्रमुख संगीता शर्मा, बालोद शहर अध्यक्ष हरीश दहिया जिला सह मंत्री जयंत साहू,गुरुर अध्यक्ष लोकेश साहू,डौंडीलोहारा अध्यक्ष ढाल साहू,जिला उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,नीलेश श्रीवास्तव,जसवंता नायक,चौलेश देशमुख,जिला सत्संग प्रमुख बोधन भट्ट,धर्माचार्य प्रमुख बालोद जिला दिनेश द्विवेदी,मदन ठाकुर,इंद्रजीत गोस्वामी,गुरुर बजरंग दल अध्यक्ष तेजेन्द्र गंजीर प्रमुख रूप से शामिल थे।वही राजनांदगांव जिला के मंत्री व विशेष संपर्क प्रमुख लाल मुनाई सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विहिप महामंत्री देशपांडे ने बताया कि संगठन मे महिलाओं को भी शामिल कर उनको दायित्त्व दे देश के कुछ राज्यों में आज विहिप के प्रांत संगठन में महिला बड़ी जिम्मेदारी निभा रही है।आज महिला अबला नही सबला है। आज सभी क्षेत्रों में आगे है। देश को व हमसबको आज ऐसी महिलाओं पर नाज है। 

विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने राममन्दिर निर्माण पूर्ण होने के बाद जल्द ही मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्रीराम जी के विराजमान होने की शुभ घड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभ मुहूर्त की जानकारी दी गई है।जल्द ही तयतिथि के अनुसार इस दिशा में कार्यक्रम तय होंगे व देश भर में उस दिन भव्य उत्साह का वातावरण बनेगा हिंदू धर्म समाज हर्षित होकर खुशियां मनाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *