Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना”डोंडीलोहारा ब्लाक के कई स्कूलों में गड़बड़ी,विभागीय खानापूर्ति को रोकने जांच की आवश्यकता

बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लाक के अंदर कई स्कूलो में आधे अधूरे निर्माण कर राशि आहरण करने की खबरें,खासकर वनांचल के स्कूलो जैसे कुरुभाठ,रूपु टोला,करियाटोला,गुरामी,भीमपुरी सहित ब्लाक के कई स्कूल भवनों में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आया है।

जिला शिक्षाधिकारी से जब इस सम्बंध में बातचीत किया गया तो उनका कहना है। इस विषय पर त्रिस्तरीय जांच समिति बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही आधे अधूरे कार्य व गड़बड़ी की शिकायत की जांच कार्य चालू होगा। कार्य एजेंसियों के माध्यम से जानकारी मिलते ही आगे की कार्यवाही करेंगे।

पूर्ववती सरकार के समय 2023 मे जिले की सैकड़ो स्कूलों के मरम्मत व संधारण के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति मिली थी व लोक निर्माण,ग्रामीण सेवा यांत्रिकी जैसे विभागों को निर्माण कार्य करवाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी बावजूद इस तरह के मामले सामने आने से विभागीय कार्यवाही पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।

बालोद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

“नवा जतन योजना”१ के तहत स्कूलों में कार्य कराने वाली एजेंसी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रितु खरे से हमने जब इस विषय पर जानकारी मांगी गई तो उनका कहना है कि में दौरे में वनांचल के कुछ स्कूलों में गई हूं व कार्यो को देखा है। अंतिम भुगतान के लिए निरीक्षण करने गई थी कुछ जगह उपयंत्री की माप पुस्तिका में कुछ बदलाव करने को लेकर माप पुस्तिका वापस किया गया है। कमी को सुधार करवाने को लेकर

मीडिया को मिली अंदरूनी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय कार्य एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण तो किया है। लेकिन आधे अधूरी जानकारी लेकर गड़बड़ियों को नजरअंदाज किया है। व जो निर्माण पूर्ण है। उसके फोटोग्राफ लेकर चलते बने है।

ब्लाक शिक्षाधिकारी डोंडी लोहारा- हिमांशु मिश्रा से जब हमने बात की तो उनका कहना था कि मेरे द्वारा इस मामले पर जिला शिक्षाधिकारी को अवगत करा दिया है। कुछ स्कूलों से जो शिकायत व जानकारी मिला था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *