Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने की जगन्नाथ प्रभु की पूजा,उत्कल समिति का भव्य रथ यात्रा आयोजन

जिला कलेक्टर चंद्रावल के द्वारा दल्ली राजहरा में भगवान जगन्नाथ यात्रा में सम्मिलित होकर किया गया पूजा अर्चना और जिले में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं l

दल्ली राजहरा में भगवान जगन्नाथ यात्रा उत्कल समिति के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई l रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए बालोद जिला कलेक्टर श्री चंद्रावल जी विशेष तौर पर. दल्ली राजहरा पहुंचे थे l

रथ यात्रा के प्रारंभ में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवाल का अभिनंदन संपूर्ण उत्कल समाज की ओर से महाप्रबंधक एस आर बास्के के द्वारा पगड़ी पहनाकर साल एवं गमछा तथा श्रीफल देकर किया गया l कुमार शिवेश जी का स्वागत चंद्रशेखर द्वारा किया गया l परिमल विश्वास का स्वागत सुरेश जेना के द्वारा किया गया l धनंजय कुमार सिंह का स्वागत मृत्युंजय सुधार द्वारा किया गया अरुण कुमार जी का स्वागत डी एन बेहरा के द्वारा किया गया l स्वागत उपरांत भगवान सुदर्शन महाप्रभु को मंदिर से रथ तक लाने का सौभाग्य कामरेड विनोद मिश्रा जी को तथा भगवान बलभद्र को रथ तक लाने का सौभाग्य उत्कल समाज अध्यक्ष यस के बास्के एवं सर्व समाज समरसता समिति के अध्यक्ष यादव जी को प्राप्त हुआ तथा देवी सुभद्रा को मंदिर से रथ तक ले जाने का सौभाग्य वरिष्ठ सदस्य गगन परेरा एवं दीपक पटनायक जी को प्राप्त हुआ महाप्रभु भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथ तक ले जाने का सौभाग्य टूटू (राज किशोर ) मोहती एवं संजय रावत जी को प्राप्त हुआ l जहां पर रथ यात्रा में क्षीरा पोहरा का सौभाग्य आर बी गहरवार जी को प्राप्त हुआ l इसके उपरांत कलेक्टर बालोद श्री चंद्रावल जी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आरती कर महाप्रभु से जिले में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई तथा उड़ीसा के पूरी शहर की तर्ज पर महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया l

रथ में कैलाश पंडा संजय रावत एवं राजेंद्र बेहरा जी पूरी से आए हुए महाराज के साथ विराजमान थे l इसके उपरांत रथ यात्रा उत्कल समिति से मंदिर प्रांगण उत्कल समिति मंदिर प्रांगण से जैन भवन चौक पहुंचा जहां नगर पालिका अध्यक्ष शिवु नायर जी एवं उनके पूरी टीम के द्वारा महाप्रभु का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया l वहां से रथ यात्रा माइंस ऑफिस चौक पहुंचा माइन्स ऑफिस चौक से पेट्रोल पंप होते हुए गुप्ता चौक से बस स्टेशन चौक पहुंचा l जहां स्वागत के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पवार एवं बालोद जिला महामंत्री राकेश साहू (छोटू ) वा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष टोमन साहू एवं दल्ली राजहरा के राजहरा भाजपा मंडल की पदाधिकारी जिसमें राकेश द्विवेदी बाबी छतवाल , महेंद्र सिंह , मदन मायती , राजा डहरवाल ,रमेश गुर्जर ,शंकर साहू ,बंटी चोपड़ा , सागर भैया , श्रीजीत (अप्पू )के द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया l
रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करने उनका दर्शन लेने तथा रस्सा खींचने के लिए पूरा दल्ली राजहरा के सभी समाज के लोग उमड़ पड़े थे l

उत्कल समाज के अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बतलाया कि भगवान जगन्नाथ की वापसी गुंडिचा मंडप से गर्भ गृह के लिए 15 जुलाई सोमवार को होगी l वापसी के उपरांत भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन उत्कल समाज की ओर से की गई है l भगवान की घर वापसी यात्रा तथा विशाल भंडारा में सभी नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है l
रथ यात्रा में सहयोग देने सभी समाज के प्रमुख रूप से तोरण लाल साहू ,युवराज साहू ,संतोष कुमार यादव ,कृष्णा साहू ,पवन गंगबेर तपन पांड्या ,शेखर रेड्डी ,दामोदर भैया ,द्रौपदी साहू ,ममता घराना , नंदा पसीने , सजल राय , बबला , सपन दा , बाबू , वीणा साहू ,C S मंडल , सपन चक्रवर्ती , अशोक आईच, गौतम ,गौतम बेहरा , राकेश नायक , रिपू नायक , अरुण बाग , महेंद्र , जगत , हरीश बाग , दिवाकर , धर्मपाल , मुरली भैया , प्रमोद बाग , मुकेश नंदी , सुशांत नाग , मोहन नायक , अशोक बेहरा , कुणाल , कुम्हारे सपन जेना, भगवान भाई , विक्रम बेहरा , अशोक बेहरा , राजेंद्र मोहंती , प्रशांत साहू , प्रफुल्ल कुमार , विजय भंज एवं समस्त उत्कल समाज की सदस्यों एवं महिलाओं का भी पूरा योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *