

कल ही CG 24 AAJTAK ने डोंडीलोहारा ब्लाक के कई स्कूलों में ठेकेदारों के द्वारा आधे अधूरे कार्य करने व निर्माण में गड़बड़ी करने का मामला सामने लाया है। जिसमे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रहा है।
डौंडी लोहारा— स्कूल जतन योजना के अंतर्गत डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम अछोली के पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ष 2023 के अगस्त माह से निर्माणाधीन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य में हो रहे भारी अनियमितता एवं लेट लतीफी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लगातार किए जा रहे शिकायतों को देखते हुए विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने स्वयं पूर्व माध्यमिक शाला भवन अछोली में जाकर कार्य का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष के अगस्त माह से अतिरिक्त कमरे का निर्माण कार्य चालू किया गया है । जिसमें सिर्फ नीव डालने के लिए गड्ढा खोदकर गड्ढो के बीच में बीम डालने राड डाला गया है। गड्ढा जस का तस है एक वर्ष में कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। राशि स्वीकृत होने तथा टेंडर होने के बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा जिस ठेकेदार को कार्य दिया गया था उसे उसने किसी दूसरे को कार्य दे दिया दूसरे ने तीसरे को एवं तीसरे ने किसी चौथे व्यक्ति को कार्य को पेटी ठेका पर दे दिया है। लोक निर्माण विभाग इन सबसे अनभिज्ञ है या विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत है।
कार्य की धीमीगति एवं अनियमितता को देखते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के किसी भी स्कूल में ऐसी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना होगा, शिक्षा के मंदिरों को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। स्कूलों के अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण करना होगा ताकि हमारे नौनिहाल अच्छे एवं स्वस्थ वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें।

शाला में निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी अंकालुराम साहू उपस्थित रहे ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904