Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर विकास के लिए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने की उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से भेंट

रिपोर्टर -के एस ठाकुर राजनंदगांव

अं.चौकी – कल सोमवार 15.7.24 समय दोपहर 2 बजे विधायक भोलाराम साहू मानसून सत्र में आगामी 22 जुलाई से विधानसभा सत्र की शुरुआत को देखते हुए नगर पंचायत के कार्यों साफ सफाई पानी बिजली कर्मचारियों की समस्या के समाधान के निदान के लिए विधानसभा पटल में रखेंगे एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा अधोसंरचना की राशि जारी की गई थी साथ ही 14 वें वित्त एवं 15वें वित्त की राशि भी भाजपा सरकार के आते पूरी राशि मांगा ली गई जिसके कारण शहर के पूरे 15 वार्ड में नाली सड़क विभिन्न समाजिक भवन शहर सौन्दर्यकरण के कार्य रुक गया है जिसका टेंडर हो गया है पर राशि कि स्वीकृति नहीं दें रही भाजपा सरकार एवं नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव से क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष रीतेश मेश्राम ने नगरीय निकाय मंत्री से मिलकर शहर के विकास कार्य की राशि को जारी करने के लिए अनुरोध किया पर उन्होंने कहा आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इस तरह सत्तापक्ष मंत्री का कथन नगर विकास के लिए उपयुक्त नहीं है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है भाजपा सरकार के विकसित देश एवं सुशासन राज्य के नारा का पोल विधानसभा में खोलेंगे पूरे जोश खरोश के विधायक सड़क से मैदान तक लड़ाई लड़ने मोर्चों खोल रहे हैं जिस तरह प्रशासनिक अधिकारी विपक्ष के विधायक के बात को अनसुना कर रहे हैं उनके खिलाफ अब आन्दोलन की तैयारी की जा रही ताकि आपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर सके एवं क्षेत्र के विधायक के साथ विकास कार्यों का रोल मॉडल बन सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *