Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध प्रार्थना सभा को लेकर माहूद (अर्जुन्दा) में फिर मचा बवाल

अर्जुंदा – क्षेत्र ईसाई मिशनरी की सक्रियता को लेकर लगातार आक्रोश पनपते जा रहा है।विगत 14 जुलाई को अर्जुंदा थाना अंतर्गत माहुद निवासी नरसिंह देवांगन जो अपने पत्नी के साथ मिलकर माहुद ग्राम में अवैध रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था।जिसको लेकर भाजपा महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता अपने साथियों और स्थानीय पुलिस की टीम को लेकर माहुद में चल अवैध प्रार्थना सभा पर हल्ला बोले थे। पुलिस समझाइश के बाद कुछ दिनों तक उक्त स्थान पर अवैध प्रार्थना सभा बंद थी लेकिन फिर इस रविवार को अवैध प्रार्थना की जानकारी लगते ही फिर से भाजपाइयों ने नरसिंह देवांगन के निवास स्थान पहुंचे जहां फिर से नरसिंह देवांगन द्वारा हिंदू समाज की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था।भाजपाइयों के पहुंचने की भनक लगते ही उसने घर में इकठ्ठे लोगो को वहां से भगा दिया।जब तक भाजपाई वहां पहुंचते तब तक लगभग लोग वहां से जा चुके थे।फिर भी उससे सवाल करने पर वो गोलमोल जवाब देता रहा और फिर माफी मांगते हुवे कहने लगा की अब वह अपने हिन्दू विरोधी कार्यों को बंद कर देगा।पर वही भाजपाइयों ने उसे किसी भी शर्त में माफ नही करने की बात पर अड़े रहे।
भाजपा महामंत्री विश्वास गुप्ता ने आक्रोशित मन से कहा की लगातार बीते 5 वर्षो में हिंदू समाज को खंडित करने का काम विधर्मीयों द्वारा किया जाता रहा है।और कांग्रेस सरकार के संरक्षण मिलने के चलते इनके हौसले बढ़े हुए थे।लेकिन अब विधर्मियों को समझ जाना चाहिए कि इनको संरक्षण देने वाली सरकार की प्रदेश से छुट्टी हो चुकी है।और अब किसी तरीके से हिंदू और हिंदुत्व पर आंच आई तो हिंदुओं के आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े।


माहुद पहुंचकर अवैध धर्मान्तरण का विरोध करने वालो में प्रमुख रूप से विश्वास जीतू गुप्ता के साथ साथ लिलेश्वर ठाकुर ,पंकज चौधरी, विश्वजीत तिवारी,सूर्यकांत गजेंद्र,हरीश साहू,राहुल साहू,मनीष ठाकुर,मितेश यदु,नवीन राजपूत,मयंक साहू,दिवाकर देवांगन,नरेंद्र साहू,आशीष राजपूत सहित दर्जनो युवा मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *