Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुन्दा में भाजपा संगठन ने विश्वास गुप्ता को दी जिम्मेदारी,मंडल अध्यक्ष बनाये गए

अरजुन्दा में विश्वास को मिली भाजपा की कमान।
भारतीय जनता पार्टी में नए संगठन को लेकर चल रहे हैं कवायत के बीच आज भाजपा मंडल अर्जुंदा अध्यक्ष के लिए चल रही सरगर्मी समाप्त हो गई।मंडल चुनाव अधिकारी यशवंत जैन प्रदेश से आए बंद लिफाफे को लेकर अर्जुंदा में आयोजित बैठक में पहुंचे उन्होंने आला कमान से सौंप गए लिफाफे में आए नाम का वाचन किया जिसके बाद विश्वास जीतू गुप्ता के नाम की घोषणा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में की गई।जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिश बाजी करते हुवे मिठाइयां बांटी।चुनाव अधिकारी ने विश्वास जीतू गुप्ता को बधाई देते हुवे। इस दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वाहन हेतु सबको साथ लेकर चलने की बात कही। वही मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन ने मंडल अध्यक्षीय कार्यकाल में सहयोग हेतु कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुवे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता को बधाई दी।जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिले ही नही बल्कि प्रदेश के सबसे बेहतर मंडल के रूप में पहचान बनाने की बात कहते हुवे कार्य करने की सलाह दी। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास आज मुझ पर जाते हैं मैं इस विश्वास पर खड़ा उतरूंगा और मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं के हर परेशानी,हर सहयोग के लिए पल पल क्षण क्षण साथ रहूंगा और भाजपा के संगठन को मजबूती दिलाने के लिए काम करूंगा।
इस अवसर पर यशवंत जैन ,नरेश यदु,प्रणेश जैन,सालिक देशमुख,मोंटी यादव,पवन सोनवर्षा,हरिराम साहू,रोशन अमृत,हरीश साहू,लिलेश्वर ठाकुर,ओंकार सिन्हा, सरिता ठाकुर,कीर्ति ऊके,थिनेश्वरी सोनकर, रूखमणी सोनकर,रोशन सिन्हा, गवींद्र साहू, देवेंद्र साहू, परमानंद देवांगन, पंकज चौधरी, रामवतार गेंदे,गौकरण मेरिहा,आलोक तिवारी, चंद्रहास देवांगन,रोमन सोनकर,युगल बोरकर, सोमन निषाद,सूर्यकांत गजेंद्र, पालेश्वर साहू, संजय साहू, शेखर साहू,ईश्वर देवांगन,शत्रुघन यादव,लवण साहू, ओसाब यादव बृजेश सिन्हा, चेमन सिन्हा,अनिल सोनी,जसवंत सिंह, विशु तिवारी,नवीन राजपूत, शीशम जोशी,गोदावरी साहू, संतानु जोशी,विजय जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *