Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा में कुसुम शर्मा वही रेंगाडबरी में उत्तरा घरेन्द्र बनाये गए मंडल अध्यक्ष


डौंडीलोहारा मंडल व रेंगाडबरी मंडल अध्यक्ष पद के लिए के लिए नामों की घोषणा चुनाव प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने की

बालोद जिले के इतिहास में भाजपा की पहली महिला मंडल अध्यक्ष बनाई गई कुसुम शर्मा

डौंडीलोहारा :-कुसुम शर्मा बनाई गई भाजपा मंडल डौंडीलोहारा की अध्यक्ष, बधाई देने वालो का लगा तांता:-
डौंडीलोहारा. प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य कुसुम शर्मा को भाजपा मंडल डौंडीलोहारा का अध्यक्ष बनाया गया हैं।शुक्रवार को चुनाव प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने डौंडीलोहारा पहुंचकर स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की घोषणा की ।इस दौरान उनके साथ उनके सहयोगी विनोद कौशिक, छाया विधायक व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष दिलिप शर्मा, राकेश यादव, छाया विधायक बालोंद भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा व कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजुद रहे।

बालोद जिले के इतिहास में भाजपा ने पहली बार किसी महिला को बनाया मंडल अध्यक्ष,महिला कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष:-भाजपा नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया की बालोद जिले के इतिहास में यह पहली बार है जब पार्टी व संगठन की ओर से किसी महिला को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डौंडीलोहारा मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष के लिए कुसुम शर्मा के नाम की घोषणा होते ही महिला कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी
भाजपा नेता होरीलाल रावटे, जयेश ठाकुर ज़िलामंत्री भाजपा मालेकर, जसराज शर्मा, इकबाल अरोड़ा, पूनम जैन, संजय दुबे, हरीश कटझरे, सुरेश केसरवानी, दिनेश जैन, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, मनोज भंडारी, सूरजभान साहू, हेमलाल देशलहरा,हीरा ठाकुर,जीवराखन कौमार्य , डोमेन्द्र देशमुख,तुकाराम साहू, धर्मेंद्र निषाद, मोहन निषाद, उत्तरा खरे, पूनम लोढ़ा, रवि जैन, सुरेश देशमुख, डेविड बारले, टेकराम सिन्हा,होत्रीनंदन मिश्रा, उत्तम मालेकर, प्यारे निषाद, प्रतीक जैन,दारा सिंघ भोसारय, धीरेन्द्र टांक, राजू सिन्हा, संतोष यादव, धीरज लोढ़ा, दिलीप बाफना, राहुल सांखला, दीपक थवानी, बलदाऊ सेन, पूर्णिमा, आरती संचेती, ने कुसुम शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

” पार्टी द्वारा डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अत्यंत प्रसन्न हु। पार्टी के सभी वरिष्ठजनो के आशीर्वाद से आज मुझे यह जिम्मेदारी मिली है इसके लिए सभी की आभारी हूं।”
कुसुम शर्मा
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष
भाजपा मंडल डौंडीलोहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *