Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुन्दा”आत्महत्या”मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो:-विश्व हिंदू परिषद बालोद

बालोद जिला के अर्जुन्दा नगर में धर्मांतरण करने अपने पति पर दबाव बनाने व प्रताड़ित करने वाली मृतक की पत्नी व मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग विश्व हिंदू परिषद जिला संगठन बालोद ने पुलिस प्रशासन से की है।

आज इस मामले को लेकर जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने अर्जुन्दा थाना प्रभारी से बातकर मामले की जानकारी ली व मांग किया कि धर्मांतरण को लेकर दबाव बनाने,प्रताड़ित करने से आत्महत्या करने का विषय बहुत ही गंभीर है। इस मामले की सही जांच कर आत्महत्या मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। अन्यथा संगठन जिले में बड़े आंदोलन करेगा।

विहिप संगठन के जिला मंत्री राज सोनी,जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,ओम गोलछा,कैलाश साहू ढाल साहू,जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,योगिता साहू,ममता यदु,पूजा जैन,लक्ष्मी यदु,राकेश साहू,शंकर साहू ने कहा कि पूर्व में भी अर्जुन्दा थाना में समाज की एक बेटी को लव जिहाद से बचाने समाज संगठन ने पत्र सौपा था पर कार्यवाही नही हो पाया था जब समाज के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे व नारेबाजी की तब कार्यवाही की गई वही इस मामले में भी मृतक ने 8 दिसम्बर को शिकायत पत्र सौपा था मगर अर्जुन्दा थाना में पदस्थ जिम्मेदारों ने ध्यान नही दिया और प्रार्थी को जान देना पड़ा यह बहुत ही निंदनीय है।

बालोद जिला में लगातार धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर लड़ाई लड़ने वाली हिंदू धर्म संगठन विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अर्जुन्दा क्षेत्र में बड़े स्तर पर ग्रामों में अवैध प्रार्थना सभाओं के माध्यम से कुछ धर्मांतरित ईसाई व मिशनरीयो से मिले हिन्दू धर्म के दलालों के द्वारा लम्बे समय से हिन्दू समाज को तोड़ने का कुचक्र चला रहे है। व लोगो को बरगलाने का काम कर रहे है। आज स्थिति यहाँ तक आ गया है। कि परिवारों में कलह हो रहे लड़ाई झगड़े हो रहे और आज हिंदू युवक को जान देना पड़ गया संगठन ने समय समय पर माहुद,मनकी सहित अन्य स्थानों पर चल रहे धर्मांतरण को लेकर विरोध करते रहा है। विहिप पदाधिकारियों ने कहा की अवैध प्रार्थना सभाओं के माध्यम से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। बावजूद बड़े स्तर पर कार्यवाही नही हो रहा।

धर्मांतरण के खेल में शामिल लोगों ने पत्रकार पर भी हमला किया गुंडरदेही क्षेत्र में ऐसे ही मामलों में खबर प्रकाशन करने को लेकर कुछ लोगो ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत गृहमंत्री विजय शर्मा तक पहुंची थी लेकिन दोषियों के ऊपर बड़ी कार्यवाही नही हो पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *