Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

15 को भाजपा का कार्यशाला,नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए दावेदारों की बनेगी सूची,चुनाव प्रभारी राकेश यादव रहेंगे मौजूद 

डौंडीलोहारा – भाजपा जिला बालोद के द्वारा चुनाव के दृष्टिकोण से जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न होने के साथ ही जिले के दो नगरपालिका व नगर पंचायतो सहित जिला पंचायत,जनपद पंचायत के चुनावों में आगामी कार्यक्रमो की तैयारी व कार्ययोजना की शुरुवात 15 तारीख से सभी मण्डल संगठनो में होने जा रहा है। इसी क्रम में डौंडीलोहारा व रेंगाडबरी मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डौंडीलोहारा में किया गया है। जिसमे चुनावो के मद्देनजर दावेदारों से चर्चा होगी व आवेदन लिए जाएंगे।इस कार्यशाला में चुनाव प्रभारी छाया विधायक बालोद श्री राकेश यादव जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।

 नगर के पुराने जनपद कार्यालय में 15 जनवरी बुधवार को दोपहर 01 बजे से आयोजित इस बैठक में देवलाल ठाकुर,देवेंद्र जायसवाल,दिलीप शर्मा,जयेश ठाकुर,होरीलाल रावटे सहित अन्य वरिष्ठ पार्टीनेता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष डौंडीलोहारा श्रीमती कुसुम शर्मा,रेंगाडबरी मण्डल अध्यक्ष उत्तरा घरेन्द्र ने सूचना जारी कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व जिला,मण्डल के पदाधिकारियों व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को बैठक में आमंत्रित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *