
प्रेमचंद भंसाली- पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. दीपचंद भंसाली के सुपुत्र,नगर में मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर,सभी वर्गों में पहचान व पहुंच युवा वर्ग में बड़ी पैठ
अनिल लोढा – कांग्रेस के बड़े नाम व चेहरे पूर्व केबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया के करीबी राजनीतिबमे लम्बा अनुभव पहली बार चुनाव लड़ रहे।
लाल निवेंद्र सिंह टेकाम- भाजपा के आदिवासी युवा चेहरा,पूर्व विधायक के सुपुत्र,राजपरिवार से आते है। क्षेत्र में चर्चित चेहरा पहली बार चुनाव लड़ रहे।

डौंडीलोहारा :-आज नामांकन के अंतिम दिन नगर पंचायत के 15 सीटों पर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ साथ कई पार्टी से दावेदारी हटने के कारण कई बड़े चेहरों ने आज निर्दलीय पार्षद पद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है।

आज के घटनाक्रम को देखते हुए यह स्पष्ठ हो गया है। कि 31 तारीख नाम वापसी के पहले तक तो नगर पंचायत डौंडीलोहारा में चुनावी मुकाबला त्रिकोड़िय मोड पर चला गया है। आज भाजपा से लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जहां नगर में बड़ी रैली कर नामांकन किया वही कांग्रेस पार्टी से अनिल लोढा ने क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया के साथ पार्टीजनों व नगरवासियों के साथ नामांकन किया।
आज पूर्व चर्चाओं के अनुसार नगर के युवा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे प्रेम भंसाली ने भी आज स्वतंत्र प्रत्याशी के बतौर आज बाजे गाजे के साथ अपने समर्थकों व नगरवासियों के साथ नामांकन कर चुनाव में तीसरे फ्रंट की मौजूदगी करा दिया है। जिससे नगर पंचायत का चुनाव काफी दिलचस्प बन रहा है।
पार्टी टिकट के लिए भाजपा में कई दावेदार होने से अंदर खाने मायूस कार्यकर्ताओं में नराजगी तो बना है। जो पार्टी से नाराज नामांकन करने से दिख रहा है। वही कांग्रेस में एकमात्र आवेदन आने से सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता दिख रहा है।
आरक्षण में नगर पंचायत की सीट सामान्य मुक्त सीट निकला है। जिसमे भाजपा ने आदिवासी वर्ग का उम्मीदवार उतारा है। वही सामान्य वर्ग से कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा है। वही भाजपा से टिकट मांग रहे प्रेमचंद भंसाली सामान्य वर्ग से उमीदवारी कर रहे है। इस चुनावो में आज के माहौल को देखकर यह तो तय दिख रहा है कि यहां सभी लोग हर प्रकार का दांवपेंच खेलेंगे जो राजनीति को व चुनावो को मजेदार बनाते हैं।
भाजपा में वर्तमान में पार्टी टिकट नही मिलने से निर्दलीय दावेदारी करने वालों को चुनाव न लड़ने मनाने की बड़ी चुनौती है। जो नगर के कई सीटों पर मजबूत दावेदारी दिखाई दे रहा है। जो पार्टी के लिए खतरे की घण्टी है। वही कांग्रेस के सामने निकाय में कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है। वही विधायक का निजनिवास वाली सीट होने से यह हाईप्रोफाइल सीट बन गया है। स्वतंत्र उम्मीदवार के सामने दोनों दलों से नाराज लोगो को साथ लेने व व राजनीतिक दलो से नाराज मतदाताओं को साधने की चुनौती है। डौंडीलोहारा की भूमि ने स्वतंत्र उम्मीदवार पर भी भरोसा जताया है। चाहे वो विधानसभा हो या नगर पंचायत यहां के मतदाताओं ने भी उनको समर्थन देकर जिताया है। अब समय के साथ देखना है कि आगे क्या होता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904