Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम कोसागोंदी में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुये मनाया गया गुरुपूर्णिमा

ग्राम कोसागोंदी में आदरणीय महाराज शैलेन्द्र किरण शर्मा के तत्वाधान में और समस्त ग्राम वासी कोसागोंदी के सहयोग से गुरुपूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…गुरुपूर्णिमा , गुरु चरण पूजा इस वर्ष भी भव्य अति भव्यतम रूपो में मनाया गया । जिसमें परम् श्रधेय गुरुदेव बालव्यास भगवताचार्य पण्डित सौरभ शर्मा (बाबू जी महाराज) के गुरुवचन प्राप्त हुए । संगीतमय भजनों से समस्त श्रद्धालुओं ने आनंद प्राप्त की ।। समस्त बालोद धमतरी जामगांव दुर्ग, गोपालपुरी, चारभाठा, अंडा, पौहा, भटगांव, भखारा, सिहावा नगरी, कोसागोंदी, पिकरी पार, अरमरीकला, कुम्हली, परसदा व आसपास से श्रद्धालुओं के आगमन पर बेल वृक्षारोपण व वितरण सहित भोजन प्रसादी, गुरुपूर्णिमा पर्व आनंदमय सम्पन्न कराया गया।। साथ ही बालव्यास भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी ने कहा कि हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार और पर्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं. इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं..साथ ही कहा कि सब का कल्याण हो और गांव के साथ साथ देश का भी मंगलकामना किया और वृक्षारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा दिया साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिष्य गण, भक्तजन एवं सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *