Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पुलिस कॉलोनी की महिलाओं ने हरेली पर्व को हर्षोल्लास से मनाया

बालोद जिले के अंतर्गत विकासखंड ·डोंडी लोहारा की पुलिस कॉलोनी में महिलाओं ने पारंपरिक पर्व हरेली को बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने न केवल पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया, बल्कि कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

हरेली पर्व के मौके पर महिलाओं ने हरियाली परिधान पहनकर एकजुटता और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़ और रस्सी कूद जैसे पारंपरिक खेलों में सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में सुमित्रा भोई, लक्ष्मी ठाकुर, पिंकी यादव, रजनी नेताम, सुलोचना प्रीतम, कंचन साहू, सरस्वती भंडारी, अनीता प्रीतम, नमिता सलामे, खिलेश्वरी निषाद, पायल साहू, किरण पटेल और रोहिणी ठाकुर शामिल रहीं।

बच्चों ने भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माही प्रीतम, शिवम प्रीतम, सुमित प्रीतम, यशिका प्रीतम, अनु साहू, अनंत साहू, सपना ठाकुर, अमित कुमार भोई, अनिल कुमार भोई, रिया भंडारी और उमंग भंडारी ने भी विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कर आयोजन को और भी रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल त्योहार को मनाना था, बल्कि समाज में स्वच्छता, हरियाली और सामुदायिक भावना को भी प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को हरियाली का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *