
बालोद – उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में अब 03 अगस्त को आयोजित जिले की समीक्षा बैठक की तिथि को अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर सोमवार 04 अगस्त को कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 04 अगस्त को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। जिले के सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय जानकारी एवं पूर्व में आयोजित बैठकों का अद्यतन प्रतिवेदन सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक/431/ठाकुर
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904