
दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 8 अगस्त
बालोद, 05 अगस्त 2025
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समित्ति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक सहित कुल 190 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राविधिक सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों की प्राविधिक सूची जिले की वेवसाईट https://balod.gov.in में अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता ई-मेल के माध्यम से 08 अगस्त 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक ई-मेल आई डी. sagesbalod5@gmail.com में मेल कर दस्तावेजी प्रमाण पत्र के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अन्य किसी भी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त दावा आपत्ति आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904