
डौंडी लोहारा– स्थानीय श्री गणराज युवा शक्ति गणेशोत्सव के युवाओं द्वारा मुख्य मार्ग पर श्री गणेश प्रतिमा का स्थापना किया जा रहा है। श्री गणराज युवा शक्ति समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव पर्व पर पूरे सत्र में स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों में शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा नगर के मुख्य मार्ग पर इस तरह का भव्य स्तर का गणेशोत्सव पर्व पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
श्री गणराज युवा शक्ति समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 27 अगस्त को विधि विधान से भगवान गणेश प्रतिमा का स्थापना संबंधी पूजन सम्पन्न होगा । इसी तरह श्री गणराज युवा शक्ति समिति के सदस्यों द्वारा आगामी 31 अगस्त को
रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा आगामी 03 सितंबर को समिति द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा समिति द्वारा आगामी 06 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर
का आयोजन किया जाएगा। श्री गणराज युवा शक्ति समिति के सदस्यों में अरिहंत भंसाली, बंसल जैन , अंश ठाकुर, हर्षवीर कसार, नमन लोढ़ा , दिव्य जैन , शयल जैन , अक्षत जैन , संयम जैन तथा ऋषि जैन। शामिल है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904