google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सुशासन तिहार नहीं, सिर्फ़ “खानापूर्ति तिहार” चल रहा है :- अनिला भेड़िया

डौंडीलोहारा – छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। व कहा है कि यह सुशासन तिहार नहीं सिर्फ खानापूर्ति तिहार चल रहा है। उन्होंने डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम संजारी के समाधान शिविर को लेकर कहा हे कि दोपहर 2 बजे के बाद अधिकारी-कर्मचारी मैदान छोड़कर भाग गए और दूर-दराज़ से आए ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर भटकते रहे। यही है भाजपा का तथाकथित “सुशासन”!


जब अधिकारियों को सत्ता का खुला संरक्षण मिले, तब जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता, सिर्फ़ खानापूर्ति और फोटोबाज़ी होती है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, ग्रामीणों को जवाब नहीं मिल रहा और सरकार विज्ञापन में व्यस्त है।
अगर जनता के लिए लगाए गए शिविरों में ही अधिकारी गायब रहेंगे, तो यह सीधा जनता का अपमान है। भाजपा सरकार बताये आखिर जनता जाए तो जाए कहाँ ?
प्रदेश में प्रशासन बेलगाम है और सरकार पूरी तरह विफल।

डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया समाधान शिविर की व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यक्रम के प्रति लापरवाही को लेकर काफी नाराज दिख रही थी ।


डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संजारी समाधान शिविर में पहुंची विधायक अनिला भेड़िया ने राज्य सरकार के इस आयोजन को नकाफी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के ऐसे आयोजनों से जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रहा है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *