google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के अमर्यादित टिप्पणी पर भाजयुमो ने फूंका पुतला


अर्जुंदा – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के चलते भाजपा आक्रोशित है। अर्जुंदा में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बस स्टैंड चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राहुल गांधी के बयान को हताशा और संकुचित मानसिकता का प्रतीक बताया।

वही जिला सरकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में निराशा साफ दिखाई दे रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज चौधरी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है और भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और निर्णायक शक्ति बनकर उभरा है।कही ना कही प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में देश की जनता का की समृद्धि से आज राहुल गांधी के सीने में सांप लौट रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष नरेश यदु, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष अध्यक्ष नवीन राजपूत महामंत्री गुमान यादव बनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक चंद्रहास देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन संजय साहू देवेंद्र यदु गिरधर निषाद विनोद सिन्हा कमलेश साहू देवेंद्र साहू मुरली मनोहर राम मांडले दुष्यंत सिन्हा असलम खान कमल साहू निरंजन साहू ज्ञान सिंह ठाकुर रितेश देवांगन मनोज साहू ऋषभ शर्मा शिखर साहू ढालेंद्र ठाकुर राजकुमार कश्यप रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *