google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में बालोद कलेक्टर के शामिल होने पर जयलाल मालेकर ने दी बधाई

डौंडीलोहारा:- देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने देश के टाॅप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े मानकों पर जमीनी स्तर से मिले शानदार जनमत के आधार पर दिया गया है।

जिसकी प्रसन्नता जाहिर करते हुए जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर ने विकास खंड की स्वच्छाग्रही समूह ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रमन बावरे की सहयोगी टीम संगीता प्रीतम, कृष्णा जांगड़े, रेखा जोशी, महेश्वरी देहारी के साथ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को बधाई देने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय बालोद पहुंचे। जहां जिला कलेक्टर श्रीमति मिश्रा ने जनपद उपाध्यक्ष सहित स्वच्छा ग्रही समूह के दीदीयों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छोटी छोटी टोकरी में फल के बीज देकर वृक्षारोपण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने संदेश दिया। स्वच्छा ग्रही समूह ने त्वरित वॉट्स ऐप ग्रुप व मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को सूचना देकर फलों के बीज को इक्ट्ठा करना शुरू कर दिये हैं। स्वच्छा ग्रही समूह की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रमन बावरे ने स्वच्छाग्रही समूह के अलावा आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी आम, जामुन, नीम, करण जैसे फलों के बीज को इक्ट्ठा करके रखें। हर ग्राम पंचायत में स्वच्छा ग्रही समूह आपके घर में कचरा संग्रहण करने आयेगी तो उसे अपने नाम लिख कर कपड़े की पोटली में फल की बीज देकर पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागी बनकर पुण्य का अर्जन करें। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर उक्त सर्वे में अपना नाम अंकित करा कर बालोद जिला का नाम रोशन करने के लिये गुलदस्ता भेंट कर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को बधाई देते हुए जनसमस्या निवारण शिविरों की सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *