
नई दिल्ली- विश्व हिंदू परिषद ने कोलकाता उच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें बकरीद के अवसर पर गौहत्या पर लगाए गए प्रतिबंधों को उचित ठहराते हुए कहा गया है कि गाय काटना मुस्लिम समाज का धार्मिक अधिकार नहीं है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि कोलकाता उच्च न्यायालय ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में दिए गए एक निर्णय का संदर्भ भी दिया है जिसमें गौहत्या पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए अधिनियमों को उचित ठहराया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भारत में गौहत्या करना कानूनी अपराध है और हिंदू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों में गौ हत्या निषेध का कानून पहले से है। शेष राज्य सरकारों को भी न्यायपालिका व हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने-अपने राज्यों में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। इन राज्यों को भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे भारतीय संविधान के साथ हैं या गौहत्यारों के।
डॉ जैन ने कहा कि बंगाल व दिल्ली की सरकारों ने अपने ताजा आदेशों में बकरीद के अवसर पर होने वाली गौहत्या ही नहीं रोकी अपितु उस के लिए ऐसी व्यवस्था भी बनाई है जो पर्यावरण को खतरा पैदा ना कर सके और बर्बर रक्तपात के सार्वजनिक प्रदर्शन द्वारा शांतिप्रिय समाज को भी आहत न करे। विहिप इन दोनों सरकारों का अभिनंदन करती है और शेष राज्य सरकारों से आग्रह करती है कि वे भी न्यायपालिका, पर्यावरण व शांतिप्रिय समाज की भावनाओं का सम्मान करें तथा गोवंश हत्या रोकने तथा कथित कुर्बानी को व्यवस्थित करने के लिए शीघ्र ही आवश्यक आदेश जारी करें ।
गौहत्या के लिए भड़काने वाले मुस्लिम नेताओं व मुल्ला मौलवियों से उन्होंने पूछा कि भारत के अलावा कहीं और का मुसलमान गौहत्या के लिए जिद क्यों नहीं करता? क्या केवल हिंदू समाज को चिढ़ाने के लिए वे सर्व कल्याणकारी गौ माता की हत्या करवाते हैं? ऐसा कर वे न केवल हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करते हैं अपितु संविधान विरोधी कुकृत्य भी करते हैं। सड़क पर नमाज के बाद अब गौ हत्या के लिए उकसा कर वे मुस्लिम समाज के मन में हिंदुओं और न्यायपालिका के प्रति घृणा निर्माण कर रहे हैं जो कि उन के हित में नहीं है। कानून व हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करके ही वे शांतिपूर्ण सह अस्तित्व में सहभागी बन सकते हैं।
गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के एक फेक नैरेटिव फैलाने वाले मुल्ले मौलवी बताएं कि जब वे राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का ही खुल्ले में विरोध करते हैं तो भला वे कथित राष्ट्रीय पशु का सम्मान कैसे करेंगे? वे सब इस माध्यम से गौ हत्या के सजा से बचने का सिर्फ एक आसान मार्ग ढूंढ रहे हैं। गौ हत्यारों को कठोर सजा ही सही समाधान है।
गोहत्या के महापाप को रोकना हिंदू का हमेशा से संकल्प रहा है। विहिप के गौरक्षा विभाग और बजरंग दल की गौरक्षा समितियां पूरे देश में निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सब न्यायपालिका के आदेश और संविधान का पालन करें।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904