Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुण्डरदेही के शीतला तालाब में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

गुण्डरदेही। गुण्डरदेही नगर स्थित शीतला तालाब में सोमवार दोपहर करीब 35 वर्षीय युवक संतोष पटेल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि संतोष पटेल पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *