

डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज़ :–
आज प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेडिया विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर, गंजईडीह,कोबा, दुबचेरा,खपरी व खरथुली ग्रामों में नवीन विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। आज सुबह से ही मंत्री अनिला ग्राम संबलपुर पहुंची व सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए नवीन कार्यो का भूमिपूजन किया जहां ग्राम की सरपंच श्रीमती उमा ठाकुर व जनपद सदस्य माधोगिरी गोस्वामी व ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया पश्चात ग्राम गंजईडीह में नवीन गोबर खरीदी केंद्र का लोकार्पण किया यहां ग्राम की सरपंच श्रीमती रोहणी साहू ने आगवानी की व स्वागत किया पश्चात मंत्री अनिला ग्राम पंचायत कोबा के ग्राम दुबचेरा में नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया यहां ग्राम की सरपंच श्रीमती यामिनी ठाकुर व ग्रामवासियों ने की ।

आज मंत्री अनिला भेडिया के साथ दौरे में अनिल लोढा, ब्लाक अध्यक्ष भोला देशमुख,वरिष्ठ नेता हस्तीमल सांखला,जतिन भेडिया,विवेक मसीह ,प्रकाश राव, गुलाब भंसाली सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904