cg24 आजतक न्यूज
धमतरी:- पूरे देश में इन दिनों कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई हैं। इस महामारी से बचने के लिए लोग सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वहीं गर्भवती महिला के परिजनों के आह्वाहन पर तुरंत सत्येंद्र साहू ने जरूरत के लिए 15 वी बार रक्तदान कर समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं।
जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए निरन्तर युवा आगे आ रहे हैं। रक्तदान को जनअभियान बनाने के उद्देश्य से युवा लगातर रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा कर रहे है। ज्ञात हो कि सत्येंद्र साहू को रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इस रक्तदान के नेक व पुण्य कार्य करने पर राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार वरिष्ठ स्वयं सेवक कौशल गजेंद्र,मनोज साहू यशपाल साहू,प्रमोद सेन,हेम भाईया सुखेन्द, धनेश साहू प्राची शर्मा, महेंद्र ,तुषार मनीष सिन्हा
सत्येंद्र साहू को बधाई दी और निरंतर नेक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सत्येंद्र साहू :- ने बताया रक्तदान या अन्य कोई सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्य केवल प्रदर्शन मात्र न होकर समाज में अत्यधिक जनजागरूकता आये इस हेतु हर एक व्यक्ति तक सहजता से कम समय में पहुँच बनाने के लिए वाट्सप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया का उपयोग जनसामान्य के लिए करना हितकर व लाभप्रद सिध्द हो रहा है। किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है तो सर्वप्रथम प्राथमिकता परिवार को रखना चाहिए फिर मित्र मंडली व इतनी कोशिशों के बाद में भी रक्त की उपलब्धता नहीं होने पर रक्तदान समूह के पास सम्पर्क करना चाहिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904