मोहारा में आया बड़ा मामला वही देवकोट में बड़ी मात्रा में स्टॉक से नकली खाद जप्त

क्षेत्र में महाराष्ट्र,आगरा से भी आकर इस तरह के नकली खाद बेचने वालों की कमी नही हैं ।जो किसानों को ठगने का काम कर रहे है।
पूर्व में भी पडकिभाट में उन्नति नाम के खाद व दवाइयों की धरपकड़ हुई थी व मामले में अधिकारी भी सामने आए थे। और अभी भी यह कार्य जोरशोर से चल रहा कृषि विभाग के नाक के नीचे

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिले के कुछ ग्रामों में इन दिनों हरियाणा से आये कुछ लोगो के द्वारा क्षेत्र के किसानों को नकली खाद व दवाइयों के नाम पर लूटने का काम किया जा रहा है। और बकायदा ग्राम में जाकर नकली खाद उनको दिया जा रहा है बालोद जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के कुछ व्यापारियों ने cg24 आजतक को बताया कि हरियाणा से खाद लाकर देने की बात कहने वाले लोग बेमेतरा से सेल कर रहे है। और यही आकर बसे हुए है। जो गांवो में जाकर अपने एजेंटों के माध्यम से खाद व दवाइयों की बुकिंग करते है। और फिर समान सप्लाई करते है। किसानों को नकली खाद व दवाइयों के नाम पर ठगते है। ऐसा ही मामला आज मोहरा में स्थानीय व्यापारियों के हाथ नकली खाद बेचने वाले तीन लोग लगे लेकिन वो मौके से भाग खड़े हुए सूचना देने पर कृषि विभाग के अधिकारी आये और विभागीय कार्यवाही की आदान विक्रेता संघ के संतोष गंगबेर जिला महासचिव,पूनम कांकरिया,सुरेश जाजू,दिनेश मिश्रा,गणेश चांडक,उमराव साहू,नोखेलाल,भजभीम आज इस कार्यवाही में शामिल रहे व नकली खाद को पकड़ने में सफल हुए पर बेेचने वाले पकड़ से बाहर हो गए।

आदान विक्रेता संघ जे व्यापारियों ने कहा है कि क्षेत्र के भोलेभाले किसानों को इस प्रकार से ठगों से बचाने के लिए कृषि विभाग को गाँव स्तर पर मुनादी करवा कर या अन्य जानकारियों के माध्यम से सचेत रहने इनसे बचने सम्बंधी जानकारी देना चाहिए जिससे किसानों का भला हो उनको सही जानकारी मिले



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904