google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कल आम आदमी पार्टी रायपुर करेगी विरोध प्रदर्शन क्योंकि कांग्रेस भाजपा की नूराकुश्ती में प्रदेश के किसान हो रहे परेशान-दीपक आरदे, जिला अध्यक्ष बालोद छत्तीसगढ़

Cg24 आजतक न्यूज

प्रदेश किसान विंग का 07जनवरी 21को बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जंगी विरोध प्रदर्शन – बालक सिंह साहू, जिला अध्यक्ष , किसान विंग, आम आदमी पार्टी जिला बालोद, छत्तीसगढ़

हर किसान के साथ है आम आदमी पार्टी अब अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे – सन्तोष देवांगन , जिला उपाध्यक्ष बालोद, आम आदमी पार्टी।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नूराकुश्ती में प्रदेश के किसान प्रदेश स्थापना के बाद से सिर्फ परेशान ही हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि धान खरीदी के नाम पर जिस प्रकार राज्य व केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ही पार्टियां किसान मुद्दे पर केवल राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

बालक सिंह साहू अध्यक्ष , किसान विंग, जिला बालोद आम आदमी पार्टी, ने कहा कि प्रदेश किसान विंग 07जनवरी 21को बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जंगी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है और फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की परेशानी नहीं हल करती है तो हमारा आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

सरकार किसानों के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं कर पा रही है सीधे तौर पर किसान पिस रहा है।कभी समर्थन मूल्य के नाम पर तो कभी बारदाने को लेकर किसान परेशान है।जो किसान धान बेच चुका है, उसके भुगतान में देरी की जा रही है।

सन्तोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी , ने कहा कि हम हर किसान के साथ है , आम आदमी पार्टी अब अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे । दोनों ही सरकार चाहे वो भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हो या भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को छल रहे है ।राज्य सरकार ने वादा किया था 2500 में धान खरीदेंगे लेकिन वे आज केंद्र का बहाना बना रहे है वही यदि रमन सिंह जो कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि किसानों के हित में सोचते तो केंद्र में उनकी सरकार है वह भी किसानो की सिफारिश कर सकते है।ये दोनों ही एक दूसरे को किसानों का हितैशी बताते हुए दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे है ।

मीडिया सेल आम आदमी पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *