Cg24 आजतक
अर्जुंदा बारदाना धान विक्रय सहित सालों को लगातार हो रही परेशानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन 13 जनवरी बुधवार को करने जा रही है। इसी क्रम में 9 जनवरी को गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के धरना प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेन्द्र राय ने बैठक प्रभारी किशोरी साहू व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन को विशाल रूप देने के लिए योजना बनाई।इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुण्डरदेही खेरथा व अर्जुंदा मंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा प्रणेश जैन ने स्वागत भाषण में बैठक के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं खेरथा मंडल अध्यक्ष दिनेश्वर बघेल गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे!पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं से उक्त धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु आह्वाहन किया। तो वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब देने के साथ साथ मुख्यमंत्री के किसान विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर किसान को धरना स्थल तक लाने का आह्वाहन किया! वही धरना प्रदर्शन के प्रभारी नरेंश यदू ने कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपते हुवे किसानों को ठग कर सत्ता हथियाने वाले मुखिया को किसानों को हो रही समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।सरकार के मुखिया कैरम भौंरा गिल्ली डंडा खेलने के मशगूल है।भाजपा सदैव किसानों के हित में खड़ी रही है और अब फिर से हम किसानों कि समस्या को लेकर ईंट से ईंट बजाने को तैयार है।भूपेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर किसान भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो इसकी चिंता हम अभी को करना है। वही जिला भाजपा महामंत्री व बैठक प्रभारी किशोरी साहू ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भूपेश सरकार ने जो 36 वादे प्रदेश की जनता से किए थे आज उस प्रदेश के किसानों के 36 हाल हो गए हैं। आज बारदाना दुकानों में धड़ल्ले से ₹40 से ₹60 तक के मूल्य पर बेचे जा रहे हैं पर निरंकुश सरकार अपने किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही है ऐसे कई मुद्दे हैं जिसके चलते देश का अन्नदाता मजबूर और शोषित नजर आ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री विश्वास गुप्ता ने किया वही आभार प्रदर्शन पवन सोनवर्शा ने किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904