google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा ‘कोविशील्ड’ पहली खेप में मिलेंगे 3.23 लाख वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार टीकों के वितरण, परिवहन एवं भंडारण की पुख्ता व्यवस्था

रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए टीकों की पहली खेप जल्द पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल और आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये टीके आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर विमानतल से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वेन की व्यवस्था की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *