google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी से जिले के तीन केन्द्रों में होगा शुरू सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक प्रत्येक केन्द्र में 100 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में 16 जनवरी 2021 से जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में तीन केन्द्रों को कोविड-19 टीकाकरण हेतु तैयार किया गया है। जिला अस्पताल बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में सुबह नौ बजे से शाम पाॅच बजे तक प्रत्येक केन्द्र में 100 हितग्राहियों को टीकाकृत किया जाएगा। प्रथम चरण में 6,953 कोविन पोर्टल में पूर्व पंजीकृत स्वास्थ्यसेवा प्रदाता (शासकीय निजी), मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टीकाकृत किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिला वैक्सीन स्टोर रूम कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में कोविड टीकाकरण कंट्रोल रूम बनाया गया है- जिसका नम्बर – 7223079609 है। प्रत्येक कोविड टीकाकरण टीम में कुल पाॅच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 02 टीकाकर्मी, 01 सुरक्षाकर्मी, 01 सत्यापनकर्ता एवं मोबिलाईजर, एक निगरानीकर्ता रहेंगें। कोविन पोर्टल में पंजीकृत निजी एवं शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्यकर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बालोद विकासखण्ड के 1278, डौण्डी विकासखण्ड के 1574, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 1668, गुण्डरदेही विकासखण्ड के 1332 और गुरूर विकासखण्ड के 1101 है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद हितग्राही को आधा घण्टे निगरानी में रखा जाएगा और 28 दिन के बाद दूसरा डोज लगाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन खुले मार्केट एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध नही है। साथ ही हितग्राहियों को आधार कार्ड लेकर आना होगा। ऐसे हितग्राहियों को जिन्हे पहले डोज में एलर्जिक लक्षण आया हो, गर्भवती और शिशुवती माता, अस्पताल में भर्ती मरीज तथा कोरोना पाॅजिटीव मरीज जो 17 दिवस क्वारेनटाइन अवधि में है उन्हंे कोविड-19 टीका नही लगाया जाएगा। सभी टीकाकरण केन्द्रों में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति हेतु चिकित्सक एवं स्टाॅफ नर्स की ड्युटी लगाई गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 3840 डोज (सीरम इंस्टीट्यूट पूणे द्वारा निर्मित) को जिला वैक्सीन सेन्टर में रखा गया है। वैक्सीन को 02 से 08 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा गया है, वैक्सीन पूर्ण प्रमाणित एवं सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *