डोंगरगांव के पास के एक ग्राम में बनने वाले मन्दिर के नाम से मांग रही सहयोग व कर रही लूट
घर के बाहर से सहयोग के लिए आवाज लगाने के बाद सीधे घर के अंदर आ गई उक्त महिला,घर मे मोजूद वामन पिपरिया की माँ,पत्नी,बेटा व बेटी की उपस्थित में कर दी लुट
डौण्डी लोहारा/देवरी cg24 आजतक:- डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोड़मर्रा में वामन पिपरिया के घर 16 तारीख को दोपहर 2 बजे एक अनजान महिला आई और मन्दिर निर्माण में सहयोग करने के नाम पर घर मे मौजूद माँ व पत्नी व बेटा बेटी की उपस्थिति में पत्नी को आश्चर्यचकित कर गहने व अन्य सामान जिनमे कान में पहने गहने, राशि,लोटा, व साड़ी कपड़े शामिल है। लूट ली।

अनजान महिला घर के सामने आकर सहयोग मांगी व सहयोग में चावल देने पर सीधे घर के अंदर चली आई व 2 मुट्ठी चावल थैले में रखकर पैसे की मांग की जिस पर वामन की पत्नी ने 10 रुपये भी दिए पर उक्त अनजान महिला कहने लगी कि गाव के ही एक परिवार ने उन्हें सहयोग में 10 हजार रुपये दिए है। कहकर पैसे दिखाने लगी उसी समय घर के अंदर घुसी महिला ने वामन पिपरिया की पत्नी के चेहरे तरफ हाथ फेरा और उसी के बाद उसने कान के गहने,लोटा,साड़ी कपड़े व नगद राशि की मांग करते हुए सब समान ले लिए और रास्ता पूछकर गाँव से रफू चक्कर हो गई जाते जाते यह भी कह गई की 3 बजे फिर से आकर मिलूंगी तब तक परिवार के किसी भी सदस्य को यह अहसास नही था कि उक्त अनजान महिला ने उनको लूट लिया है। इस बात से डरी सहमी वामन पिपरिया की पत्नी ने उस दिन अपने पति को भी कुछ नही बताया व गुमशुम सी थी जब पति वामन ने इस सम्बंध में पूछा तो यह मामला सामने आया तब गाँव के बड़े बुजुर्गों को इस बात की जानकारी दी गई व थाने में इस घटना की जानकारी देने की बात कही गई ।

परीवार के वामन पिपरिया ने इस घटना की जानकारी पुलिस को देने ग्रामीणों से चर्चा की व लिखित जानकारी देने की बात कही गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904