google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ मानस संगठन मानस मण्डलियों का राष्ट्रीय मंच

Cg24 आजतक


ग्राम मोहंदीपाठ अर्जुन्दा जिला बालोद में छत्तीसगढ़ मानस संगठन का भव्य कार्यक्रम हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मानस संगठन एक राष्ट्रीय संगठन बन गया है ।इसमें छत्तीसगढ़ के 2500 मण्डलियों के अलावा मध्यप्रदेश,ओड़िसा,झारखंड,महाराष्ट्र,बिहार,उत्तरप्रदेश की मंडलियां जुड़ी हुई हैं। यह सबसे तेजी से विकास करने वाला संगठन है ।सरकार से इस संगठन को हर तरह की मदद की जाएगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चंपेश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे कुछ प्रमुख मांग हैं:-

1)हर जिले में जिला मानस भवन हो ।जँहा से जिले की मानस की कार्यवाही संचालित हो

2)श्रीराम-सेतु वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन खर्च संस्कृति विभाग वाहन करें।इस पत्रिका में मानस मण्डलियों का विवरण रहता है।3)वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह का खर्च अगामी वर्ष से शासन द्वारा किया जाये 4)आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर मानस से जुड़े लोगों के कल्याण के लिये सरकार उचित योजना लागु करें।

5)श्रीरामकथा और रामचरित मानस के प्रचार प्रसार के लिये असरकारी योजना बनाये तथा इसके विरोध में काम करने वालों पर उचित कार्यवाही हो ।इस कार्यक्रम में राज्य से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ,कोषाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ,महासचिव श्रीमती राधामोहन साहू ,वरिष्ठ सलाहकार सुंदर लाल चतुर्वेदी, मनमोहन साहु ,राज्य मीडिया प्रभारी दुखहरण साहू आदि उपस्थित रहे।अन्य जिलों से दुर्ग जिला अध्यक्ष रामवतार कलिहारी , धमतरी जिला से गणराज सिन्हा ,उपाध्यक्ष श्रीमती केकती साहू ,कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला साहू बालोद जिला अध्यक्ष सालिक राम सेन ,उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ,कोषाअध्यक्ष भोज राम सोनबोइर ,राजनादगांव से विश्वकर्मा ,भिलाई से कलिहारी आदि उपस्थित रहें।इस अवसर पर एम आर यादव भरदाकला को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गई । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियो को बाजे -गाजे के साथ अगवानी करने से हुई।बहुत शानदार आतिशबाजी भी की गई। सुबह से ही ग्राम की सभी देवी- देवताओं का पूजन -अर्चन अतिथियों द्वारा की गई ।बाबा मोहंदीपाठ के दरबार में भी सभी अतिथियों ने माथा टेका।ग्राम की सरपंच श्रीमती सुशीला देवांगन ने कई मांग -पत्र रखें।ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गेंदलाल साहू भी मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत देवांगन शिक्षक एवं गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानस संगठन ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *