
गुरुर cg24 आजतक :-जिला प्रशासन इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा नगर पंचायत बालोद के स्वच्छता मित्र महिला स्व सहायता समूह को साबुन एवं माक्स का वितरण नगर पंचायत गुरूर अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहु , सी.एम.ओ एस.एन.पटेल के कर कमलो से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने स्वच्छता मित्रो से कहा कि आप सभी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे ताकि सभी सुरक्षित रहे और पूरा शहर स्वास्थ्य रहेगा ,क्योंकि सफाई की जिम्मेदारी आप लोगों पर है । सावधानी के साथ कोरोना से लडना है साबुन और मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करना है। इस अवसर पर मुख्य रुप से रेडक्रॉस जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार, ब्लाक प्रभारी टी.के साहु,नीता बघेल, सीमा सुशील जामवन्ते,कमला वर्मा, शशीदेशमुख, टी.आर.गंगबेर, स्काउट प्रभारी गुरुर के.एल.गजेन्द्र जी आकाश राजेत्री ,के साथ स्वच्छता मित्रो की उपस्थिति रही।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904