बालोद cg24 आजतक
छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने आज यहाॅ सर्किट हाउस में जिला अंत्यावसायी बालोद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के 45 हितग्राहियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 66 हितग्राहियों को आदिवासी स्वरोजगार योजना में लाभान्वित किए जाने की जानकारी पर संतोष व्यक्त किया। अध्यक्ष पाटिला ने विभागीय रोजगारमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने व पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में प्रदाय की गई ऋण राशि की वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी आदर्श साव सहित क्षेत्राधिकारी मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904