google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी लोहारा नगर में शुरू हुए विकास के कार्य 16 साल पहले बने सड़क का हो रहा नया निर्माण,अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया भूमिपूजन

नगर के अधिकांश वार्डो में तेजी के साथ हो रहा नए विकास के कार्य वार्ड पार्षद भी लगातार वार्डवासियों के सम्पर्क में रहकर कर रहे नवीन कार्य कराने की मांग मिल रही स्वीकृति

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक:- नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के वार्ड 1,2,4, में नए सीमेंटीकरण कार्य के लिए आज भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता शर्मा,शोभा राजपूत,अशोक चनाप के हाथों भूमिपूजन पश्चात प्रारंभ हुआ। आज प्रेम सिनेमा से टिकरापारा मार्ग,मस्जिद से गांधी चौक,किशोर देवांगन घर से गांधी चौक वही कलामंच से मोती संचेती घर, व निरंजन पटेल से पोषण लाटिया के घर मार्ग के लिए भूमिपूजन किया गया।

नगर पंचायत के वार्ड 1,2,4 में बनाये जा रहे नए सीमेंटीकरण कार्य इससे पहले लगभग 15 से 16 साल पहले बनाया गया था जो काफी खराब हो गया था जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों की मांग पर मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेडिया के अनुसंशा पर स्वीकृति मिली व नगर में विकास के कार्यो में तेजी आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *