हमले का असली कारण अभी स्पष्ठ नही है। पुलिस की माने तो घर परिवार में सब ठीक था व सब बातचीत कर रहे थे अचानक ही आरोपी ने सभी पर हमला कर दिया
Cg24 आजतक
डौण्डी लोहारा/देवरी cg24 आजतक:- ग्राम परसूली डौण्डी लोहारा विकासखण्ड थाना देवरी में आज सुबह 10.30 को राजपूत परिवार में अचानक घटी घटना ने गांववासियों सहित ओर क्षेत्र में हलचल पैदा कर दिया राजू कुमार राजपूत के पुत्र सूर्यभान राजपूत ने आज अपने घर मे चल रहे बातचीत के बीच मे ही अचानक अपनी बड़ी बहन एकता राजपूत के पेट मे कैंची घोप दिया वही छोटी बहन प्राची राजपूत के हाथ मे भी कैंची से हमला कर चोंट पहुंचाया आरोपी सूर्यभान इतने में ही नही रुका उसने अपनी माँ व मौसी के उंगली में भी कैंची से हमला किया व अपनी बाइक ले कर घर से बाहर निकल फरार हो गया है। देवरी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्य मे लगी हुई है।
हमले में बुरी तरह घायल बड़ी बहन एकता राजपूत कल ही अपने ससुराल खैरझिटि से मायके अपने घर परसूली आई थी और इस हमले का शिकार हो गई घायल एकता का इलाज राजनांदगांव के मेडिकल में अभी उपचार चल रहा है।
देवरी थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने cg24 आजतक को बताया कि आरोपी सूर्यभान राजपूत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार काम मे लगी है। वही चोंट पहुंचाने के लिए आरोपी के खिलाफ 324 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।घायल एकता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे और भी बड़ी कार्यवाही किया जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904