google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के नेतृत्व में सभी दलों के निर्वाचित पार्षदों ने आज कलेक्टर से की मुलाकात, कहा केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा में ही खुले,नही तो करेंगे आंदोलन

दल्ली राजहरा नगर के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को नगर में ही खोले जाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में नगर पालिका के सभी दलों के पार्षदों और एल्डरमेन द्वारा बालोद कलेक्टर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि लौह नगरी दल्ली राजहरा बालोद जिले का सबसे बड़ी आबादी वाला निकाय है,रहवासियों के मांग के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन से दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भूमि का केंद्रीय सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे उपरांत स्वीकृति भी प्राप्त हो चुका था।
वर्षों से नगर में केंद्र सरकार से संबंधित भिलाई स्टील प्लांट,रेलवे,एलआईसी, सीआईएसएफ,पोस्ट ऑफिस इत्यादि कार्यालय संचालित है,ऐसी स्थिति में नियमानुसार स्वीकृति केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा में ही खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता रखते हैं। दल्ली राजहरा एवं आसपास का क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है,दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के लिये शैक्षणिक सुविधा का विस्तार होगा।


निकाय क्षेत्र दल्ली राजहरा में चिन्हांकित भूमि पर ही केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए कलेक्टर से अनुरोध किया गया है अन्यथा नगर के सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक, राजनीतिक,श्रमिक संगठनों एवं आम नागरिकों को एकजुट कर आंदोलन करने बाध्य होंगे।
कलेक्टर को मांग पत्र सौंपने के दौरान नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,पार्षद गण ममता नेताम,सोनी दुबे,प्रमीला पारकर जी,जनक निषाद,बृजमोहन नेताम,विजय लक्ष्मी,स्वप्निल तिवारी ,श्रुति यादव ,हेमंत गौतम ,यंगेश देवांगन ,विजय भान ,चंद्रप्रकाश सिन्हा ,शीला भारद्वाज ,सोहद्रा ठाकुर ,चंद्रप्रकाश बोरकर ,रोशन पटेल ,रूखसाना बेगम ,राजेश काम्बले ,टी ज्योति ,सूरज विभार ,एल्डरमैन गण प्रमोद तिवारी ,ममता पांडेय ,केव्ही अब्राहम जगदीश श्रीवास , ईश्वर राव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *