Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुसुमकसा से पडेल सिंघनवाही तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन-दिपक आरदे अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला बालोद

Cg24 आजतक

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुसुमकसा से पडेल सिंधनवाही तक 15.925 किलोमीटर लंबी सड़क लागत 1621.13लाख की बनाई जा रही है जिसमें सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण कार्य के लिए खुदाई कम की गई है साथ ही खुदाई के बाद रोलर भी नहीं चलाया गया है। चौड़ीकरण के लिए खुदाई के बाद मुरूम ढालकर रोलर चलाना था लेकिन रोलर भी नहीं चलाया गया । चौड़ीकरण के लिए डब्लु एम एम गिट्टी डाला जा रहा है उसकी मोटाई भी कम है।ग्राम खलारी के युवा हेमन्त साहू ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में कुछ जगहों पर पुलिया निर्माण बनाई गई है जिसमें मटेरियल की गुणवत्ता नहीं होने के कारण पुलिया कमजोर बना है ।साथ ही पानी भी बहुत कम डाला जाता हैं जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ।आम आदमी पार्टी ग्रमीणों के साथ मिलकर कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री बालोद को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त बनाने की मांग की है। उसके बाद भी निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करने बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जावबदारी कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बालोद की होगी।इस अवसर पर ग्रामीण अजय साहू, लक्मिकान्त साहू, लक्की साहू, जितेन्द्र, प्रमोद भुआर्य, गुरुदत्त पटेल, कमलकिशोर सिन्हा,युगलकिसोर,हितेश, मनीष कुमार, पप्पू , बबलू, जमेंद्र, छतीस, प्रवीण, महेश्वर,खिल्लु, अरुण, जानेश्वर मोहित,हेमलाल ओमप्रकाश, बंटी,पुरषोत्तम, करमचंद ,हीरालाल ,वासु झुमुक सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *