
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू आज गुंडरदेही रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का लोकार्पण कार्यक्रम सांसद मोहन मंडावी के मुख्य आतिथ्य एवं संसदीय सचिव,गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ!द पू मध्य रेलवे के डी आर एम श्याम सुंदर गुप्ता से चैनगंज क्रासिंग में फ्लाईओवर,परसदा में स्टापेज एवं गुंडरदेही में ट्रेन रुकने की अवधि बढ़ाने की मांग विधायक कुंवर सिंह निषाद के द्वारा किया गया!
गुंडरदेही के पूर्व विधायक भाजपा नेता राजेंद्र राय ने पत्र लिखकर रेलवे विभाग के डीआरएम से मांग किया था चैनगंज रेलवे क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगानेपूर्व विधायक के पत्र पर डीआरएम श्यामसुंदर गुप्ता ने लाइट लगवाने आश्वासन दिया और बहुत जल्द रेलवे स्टेशन से चैन गंज तक यात्रियों को आने-जाने में रेलवे विभाग के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन किए जाएंगे।

गुंडरदेही क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं संसदीय सचिव ने डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता से गुंडरदेही आगमन पर उन्होंने गुंडरदेही रेलवे स्टेशन से पहले ग्राम परसदा मैं ट्रेन के स्टॉपेज एवं चैनगंज में फ्लाईओवर बनाने की मांग प्रमुखता से किया वहीं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि रायपुर से दुर्ग दल्ली बालोंद चलने वाली ट्रेन के स्टॉपेज 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट करने की मांग किया गया वही सप्ताह में एक दिनचलने वाले एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग किया।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन ने पत्र लिखकर या मांग
बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन मार्ग पर बीच सड़क पर चार लोहे का एंगल बढ़ा दिया है जिससे चार पहिया वाहन रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सकता बस स्टैंड क्षेत्र के रहवासियों को चैन गंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ता है गुंडरदेही विकास एवं व्यापारियों के सुख- सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गुंडरदेही पहुंचे रेल विभाग डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता एवं सांसद मोहन मंडावी से पत्र लिखकर मांग किया है कि गुंडरदेही में रेट पॉइंट खोला जाए वैसे गुंडरदेही के बढ़ते व्यापार को देखते हुए गुंडरदेही में बड़े व्यापारियों को बालोंद के रेक पॉइंट प्राप्त होने के कारण उनको गाड़ी का भाड़ा ज्यादा देना पड़ता है रेक पॉइंट गुंडरदेही में खुलने से सीमेंट खाद चावल के अलावा अन्य सामानों पर व्यापारियों को राहत मिलेगी एवं क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार मिलेगा एवं आसपास के किसानों की जमीन का उपयोग व्यापारिक प्रतिष्ठान जैसे दुकान कांप्लेक्स से किया जा सकता है व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन ने बताया कि खंडेलवाल मार्ग नहरपार से लेकर सीधा शिव मंदिर तक सड़क बनाने की मांग भी उन्होंने मौखिक रूप से सांसद एवं डीआरएम के पास अपनी बात रखा
सांसद एवं डीआरएम के आगमन में क्षेत्र के संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष सुचित्रा साहू बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा सहित सामाजिक संगठन व व्यापारी संघ उपस्थित होकर रेलवे स्टेशन में नगर विकास एवं लोगों को हो रहे समस्या के बारे में अवगत कराएं हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904