google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संत रामबालक दास ने बालोद जिले के ग्राम करहीभदर, निपानी , तमोरा , बेलमांड, लाटाबोड़, ज़/साकरा, घुमका आदि ग्रामो में ली धार्मिक सभा कहा मन्दिर निर्माण में करे सहयोग

जामड़ी पाटेश्वर धाम के राष्ट्रीय संत बाल योगेश्वर श्री बालक दास जी द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि हेतु बालोद जिले के ग्राम करहीभदर, निपानी , तमोरा , बेलमांड, लाटाबोड़, ज़/साकरा, घुमका आदि ग्रामो में धार्मिक सभा लेकर आम जनो एवं राम भक्तो से भव्य मंदिर निर्माण हेतु समपर्ण निधि का आग्रह किया गया जिसे ग्रामीणो ने बड़े उत्साह से इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया गया. इसअवसर पर भगवान श्री राम मंदिर निर्माण समिति के छ ग राज्य के संयोजक संत बालक दास जी महात्यागी द्वारा विभिन्न गॉव के ग्रामीणो को उदबोधन करते हुये कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए काफी संख्या में उद्योगपति व बड़े घराने के लोग समाने आये लेकिन देश के साधु संतो ने यह निश्च्या किया कि मंदिर निर्माण किसी एक के सहयोग से नहीं अपितु इस पुण्य कार्य में भारत वर्ष के परिवार हर घर हर गॉव व हर राम भक्तो की सहभगिता होनी चाहिए .हम सब गीलहरी की भांति अपना अंश दान कर सकते है वैसे भी श्री राम छत्तीसगढ़ के भाचा है इसलिए मंदिर निर्माण में सबसे अधिक योगदान छ ग प्रदेश का होना चाहिए
उन्होंने स्थाननीय आम जनो धर्म धर्म प्रेमियों , रामभक्तो को आह्वान करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण में स्वेच्छिक स्वेच्छिक व यथासंभव सहयोग कर अपने मानव जीवन को सार्थक करे
इस अवसर हजारो की संख्या में राम भक्त जन उपथित रहे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *