
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू आज कलेक्ट्रेट बालोद में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर जन्मेजय महोबे से मिलकर केंद्रीय विद्यालय पैरी में ही प्रारंभ करने ज्ञापन सौंपा
प्रतिनिधिमंडल में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनादेवी देशलहरा ,जनपद अध्यक्ष श्रीमति सुचित्रा साहू,जागृत सोनकर डौंडीलोहारा ,नगर पंचायत अर्जुन्दा चंद्रहास देवांगन,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण भोजराज साहू गुंडरदेही , कोदुराम दिल्लीवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन
दल्ली राजहरा मैं केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन केंद्रीय विद्यालय की मांग सबसे पहले दल्ली राजहरा नगर के राजनीतिक पार्टी कांग्रेश भाजपा आम आदमी पार्टी सहित नगरवासी धरना प्रदर्शन से लेकर ज्ञापन कलेक्टर एसडीएम को सौंप चुके हैं।
वही बालोद नगर पालिका एवं कांग्रेस समर्पित उपाध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय जिला मुख्यालय बालोद में खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दे चुका है।
वही बालोद मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित चोपड़ा एवं प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने भी बालोद मुख्यालय में खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं
बालोद जिले में राजनीतिक लड़ाई के चलते कहीं केंद्रीय विद्यालय भवन बनाने को लेकर प्रशासनअब तक जगह चयन को लेकर किसी प्रकार का सुख बुगाहट नहीं दिख रहा है धरना प्रदर्शन ज्ञापन चक्का जाम जैसे अल्टीमेटम भी राजनीतिक पार्टी दे रहे हैं अब देखना होगा बालोद जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं पर विद्यालय तो एक ही जगह खुलेंगे इस पर प्रशासन कहां तक राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को संतुष्ट कर पाते हैं वैसे तो बालोद जिला मुख्यालय केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए सर्व सुविधा युक्त माना जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904