Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गांधी भवन के विषय को लेकर प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को सौंपा ज्ञापन

cg24 आजतक

बालोद की पुरानी धरोहर और उनकी स्मृतियों को सहजना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने इस गांधी भवन का निर्माण मैं अपना खून पसीना लगाया है – राकेश यादव

आम जनता के लिए गांधी भवन को तत्काल खोला जाए सभी दानदाताओं का शिलालेख लगे – अमित चोपडा

गांधी भवन का नवनिर्माण हुवे और लोकार्पण हुवे आज कई महीने होंगे आज युवा मोर्चा ने मांग की कि इस गांधी भवन को आम जनता के लिए खोला जाए और ज्ञापन में एक जो प्रमुख विषय था कि 7 अक्टूबर 1969 को जब पुराने गांधी भवन का लोकार्पण हुआ था तो उस समय यहां भवन बालोद के लोगों के श्रमदान से बना था इसके लोकार्पण को करने के लिए उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्री श्यामाचरण शुक्ला स्वयं आए थे जो इस गांधी भवन की महत्ता को दर्शाता है बालोद के लोगों ने विनोबा भावे के भू आंदोलन से प्रभावित होकर इसका निर्माण किया था उस समय के तत्कालीन बालोद के प्रथम सरपंच हलदर नाथ योगी जी ने विनोबा भावे जी से प्रभावित होकर वह जमीन दी थी युवा मोर्चा की मांग है कि उन 18 दानशील व्यक्तित्व मनोहर लाल जैन,श्रीमती सिरू बाई जैन, भीकमचंद टावरी , हरि किशन रंगा , गुरु चरण सिंह , डोमार सिंह साहू, अनूप चंद जैन, त्रिलोक चंद हरकुट भंवरी लाल काबरा , नथमलजी मंत्री, दाऊ इंदलमन सिंह चौधरी , किशन गोयल , राम राज उपाध्याय , मदन लाल मुंदड़ा, सोनू राम सोनबोईर, कालिदास पटेल , श्रीमलजी मानक लाल देश, श्रीमती कोतिमा बाई साहू का शिलालेख पूर्व की तरह इस नवनिर्मित गांधी भवन में लगाया जाए ताकि उनकी स्मृतियां सदा रहे, युवा मोर्चा ने बालोद के इस धरोहर के लिए आज जो मांग की इसकी सराहना आम जनमानस ने कि इस ज्ञापन को सौंपने वालों में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ,अल्पसंख्यक के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, राजेश बाफना, पालक ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख रमेश मालेेकर ,दीपक देवांगन ,नरेंद्र सोनवानी, कमल पंपआलिया,सरोजिनी साहू,सुनील यादव,प्रशांत चौरडिया, डोंमेंद्र साहू, विक्रम लालवानी, एवन साहू,अजय छतरी, मोनू तन्ना,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *