नगर गठन के बाद से यह पहला अवसर है। जब नगर पंचायत कार्यालय में नगर के किसी सम्मानीय व्यक्ति व समाजसेवी को आमंत्रित कर ध्वजारोहण कराया गया है। इस पहल के लिए अध्यक्ष के कार्यशैली की नगरवासियों ने प्रशंसा किया है।
डौण्डी लोहारा अंचल के लिए डॉ दान मसीह बाबू एक डॉक्टर ही नही वरन एक परिवार के सदस्य के रूप में रहकर स्वाथ्य लाभ आमजन को मुहैया कराते आ रहे है। व अंचल में उनका निजी चिकिसक के रूप में काफी बड़ा योगदान स्वास्थ्य के मामलों में रहा है।

आज नगर पंचायत डौन्डी लोहारा कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के निजी चिकित्सक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को सुविधा व उपचार देने वाले डा. दान मसीह के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ आज नगर में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सभी की राय से यह निर्णय लिया गया व दान मसीह को यह सम्मान दिया गया नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लोकेष्वरी गोपी साहु व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में श्रीमति लोकेष्वरी गोपी साहु ने डा. दान मसीह बाबु का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया ।

लोकेश्वरी गोपी साहु अध्य्क्ष नगर पंचायत डौण्डी लोहारा :– यह हमसब के लिये गौरव का क्षण था जब अपने जीवनकाल में सभी को उत्त्म स्वास्थ्य मिले इसके लिये चिकित्सा के क्षेत्र में लम्बे समय तक नगर में आमजन को स्वास्थ्य सुविधा व देखभाल करने वाले डा़. दान मसीह बाबु को आमंत्रित कर उनके हाथों से नगर पंचायत कार्यालय भवन का ध्वजारोहण कराया गया व उनका सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है यह मेरे लिये बहूत ही यादगार पल रहा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904