
बालोद cg24 आजतक
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम खेरतराई में शहीद रमेश कुमार साहू के स्मारक में माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद श्री रमेश कुमार साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रभारी मंत्री भगत ने शहीद के परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीणों की माॅग पर ग्राम पंचायत खेरतराई के नवीन ग्राम पंचायत भवन में अहाता निर्माण और ग्राम के प्रवेश द्वार को शहीद के नाम पर करने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर व अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904