cg24 आजतक
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण का कार्य क्रम सम्पन्न कर ब्लॉक कालोनी के बिटिया व स्टॉफ द्वारा राष्ट्रगान कर जयकारा लगाया गया, संस्था प्रमुख द्वारा अपने उदबोधन में देश की एकता अखंडता, सदभावना भाई चारा मैत्री पूर्ण व्यवहार बनाने, एवम् समाज व प्रगति शिल राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी रखना, साथ ही साथ देश के महापुरुषों को याद दिलाते हुए नमन किया गया। जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संविधान द्वारा दिए गए अधिकार व कर्तव्यो का निर्वहन करने प्रेरित किया गया गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी की उज्जवल भविष्य हेतु शुभ कामनाएं दी गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904