

cg24 आजतक
देवरीबंगला- मंगलवार को अंचल में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत भव्य रैली शोभा यात्रा का आयोजन स्थानीय समिति द्वारा किया गया। जिसमें युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकिल रैली निकालकर अभियान की शुरूवात किया। ग्राम रानीतराई, जेवरतला, नाहंदा, सुरसुली, देवरी, मार्री से होते हुए रैली परसुली पहंुची जहां ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया। निधि समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक एवं जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी द्वारा परसुली में सभा को संबोधित कर निधि समर्पण अभियान में सहयोग करने ग्रामीणों से अपील की गई। ग्राम मार्री के बस स्टैण्ड में आयोजित रैली पश्चात सभा में भी उन्होने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हम सभी के पास अपना योगदान देने का सुनहरा अवसर है। पुरे देश के सनातन समाज इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है राम काज में सभी अपना योगदान देने आतुर हैं। उन्हाने कहा कि कई सौ वर्षाें के संघर्षों के बाद हमें मंदिर निर्माण का सुअवसर प्राप्त हुआ है और हमारा सौभाग्य है कि हमें अपना योगदान निर्माण कार्य में अवसर मिला है। निधि समर्पण के लिए कोई बाध्यता नहीं है जितनी जिसकी श्रद्धा होगी वे उतना धन राशि दे सकता है इस लिए श्रीराम मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या द्वारा 10 रूपये से लेकर 100, 1000 व इससे अधिक धनराशि के लिए कूपन तैयार किया गया है।

संत राम बालक दास ने कहा की छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है वे यहां के भांजा हैं उनके मंदिर निर्माण में हमें सबसे अधिक योगदान देना है। अयोध्या श्री राम जन्म भूमि में भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जो पुरे विश्व में अद्वितीय होगा। उन्होने बताया कि पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा भी सवा लाख रूपये मंदिर निर्माण के लिए दिया जा रहा है। निर्माण में मिट्टी गारा भी हम लगायंेगे और निर्माण पश्चात तीर्थ यात्रा लिए भी हम जायंेगे। अब हिंदुस्तान में हिंदु जाग चुका है दोबारा हमारे धार्मिक स्थानों में कोई आंख नहीं उठा सकता श्रीराम मंदिर हजारों वर्षों तक हमारी धरोहर के रूप में जाना जायेगा।
सभा को शिवधरमगुढ़े, नूकम दास साहू, टिनेश्वर बघेल, किशोरी साहू, रामशिरोमणी तिवारी, ललित तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरीश कटझरे, पोषण बनपेला, पोषण देवांगन, उत्तम साहू, सुरेश केशरवानी, रमेश सोनवानी, देवलाल ठाकुर, जयेश ठाकुर, टुमन लाल साहू, उर्मिला साहू, माया चंद्राकर, अंजनी साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, पुनिया ठाकुर, ज्योति ठाकुर, संतोषी ठाकुर, जयपाल ठाकुर, घसिया साहू, डिशोक जांगड़े, सुनील कोसमा, लोचन कोसमा, अषीश तिवारी, इंदरचंद बाफना, सुनील गोलछा, गजेन्द्र सिन्हा, राकेश केला, रवि केला, संतोष देवांगन सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904