बालोद cg24 आजतक
जिला प्रशासन बालोद के नेतृत्व में 28 जनवरी एवं 29 जनवरी 2021 को तांदुला जलाशय परिसर में बाढ़ आपदा एवं अग्नि आपदा से संबंधित माॅकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिला नगर सेना के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि माॅकड्रिल एन.डी.आर.एफ. की टीम तीसरी वाहिनी मुण्डली कटक (ओड़िसा) द्वारा किया जाएगा। जिसमें पुलिस एवं नगर सेना की बाढ़ आपदा टीम शामिल होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904