रायपुर cg24 आजतक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री बघेल स्वयं को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नृतक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजा कर साथ में नृत्य में साथ दिया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904