
cg24 आजतक
प्रशासन ,पुलिस, पब्लिक एवं प्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना , भाईचारा विशुद्ध मनोरंजन एवं स्वस्थ खेल भावना को लेकर पांच दिवसीय टेनिस बॉल p 4 सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश वी के कश्यप , नगर निगम महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं कलेक्टर टोकेश्वर वर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत बंसत के मुख्य अतिथि में शहर के हृदय स्थल में स्थित कमला कॉलेज के ग्रीन पार्क मैदान में हुआ । आयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पहार से किया गया ।अतिथि आसंदी से संबोधित करते हुए न्यायाधीश कश्यप ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल का अपना एक विशेष महत्व है ।वही महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि जिस प्रकार टीम भावना से खेलते हुए एकजुट होकर हम विजय हासिल करते हैं उसी प्रकार क्षेत्र के विकास में भी हमें एकजुटता और आपसी सामंजस को कायम रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए आपसी सहयोग से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाते हैं।इस प्रतियोगिता में आठ टीमों को प्रवेश दे दी गई है जिसमें पुलिस, राजनीतिक दल ,वन विभाग एवं प्रेस की टीम को ग्रुप ए में ,तथा प्रशासन ,न्यायालय ,नगर निगम एवं नागरिक एकादश की टीम को पूल बी में रखा गया है ।मैच लीग पद्धति से खेले जाएंगे और अपने-अपने पुल के प्रथम 2 टीम सीधे से सेमी फाइनल में प्रवेश करेंगे सेमीफाइनल एवं फाइनल नॉकआउट आधार पर होगा । उद्घाटन मैच जिला प्रशासन एवं न्यायालय के मध्य खेला गया मैच से पूर्व अतिथियों ने मैदान पर दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना को सर्वोपरि मानते अच्छे खेल खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। उद्घाटन दिवस को प्रतियोगिता के चार मैच खेले गए ,जिसमें जिला प्रशासन ,पुलिस एवं प्रेस और नागरिक एकादश की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अपने टीम के लिए दो-दो अंक अर्जित किए। आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन,पुलिस ,पब्लिक ,प्रेस की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुटता एवं टीम भावना से काम कर रही है ।इस आयोजन के लिए मैदान को खूबसूरती के साथ संवारा गया है मैदान और विकेट को बनाने में D C A के कोच सुजीत द्विवेदी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया । मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग ‘ क्रिक हीरोज ” एप पर हरप्रीत सिंह के द्वारा किया गया जबकि स्कोरर का दायित्व यश राजपूत और गौरव सोनी ने निभाया ।आज के चारों मैच के अंपायर रहे आरिन द्विवेदी और वैभव अग्रवाल । मैच का आंखों देखा हाल के एस ठाकुर एवं मुकेश मोजेश ने सुनाया । आजन समिति की ओर से दर्शकों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था भी की गई।i उद्घाटन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी ,गणमान्य नागरिक, एवं प्रेस राजनीतिक दल के पदाधिकारी तथा खेल प्रेमी दर्शकों की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904